विद्युत तार के चपेट में आए मृतक की पत्नी को विद्युत विभाग ने दी 4 लाख रुपये की सहायता राशि

Must Read

रायगढ़ (आदिनिवासी)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में गत दिवस विद्युत तार के चपेट में मृत श्री हरि नारायण राठिया की पत्नी श्रीमती पवित्रा राठिया को विद्युत विभाग द्वारा चार लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है। बिजली विभाग की ओर से कनिष्ठ यंत्री श्रीमती पूजा थवाईत ने यह चेक सौंपा।
 उल्लेखनीय है गत 14 जून शुक्रवार को दोपहर बिजली खंबे का तार टूटकर गिरने एवं टूटे तार के प्रवाहित करंट के चपेट में आने से बाइक सवार बरकसपाली, तमनार निवासी 32 वर्षीय श्री हरि नारायण राठिया की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी अनुसार श्री राठिया घरघोड़ा से होकर अपने गांव बरकसपाली गांव आ रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This