एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 16 फरवरी 2025 को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे 02 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के कारण प्रदेश में प्रभावशील आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षा रविवार, 02 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस बदलाव की जानकारी सभी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे परीक्षा की नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी कर सकें।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भीषण गर्मी का कहर: कोरबा स्वास्थ्य विभाग की लू से बचाव एडवाइजरी – जानें लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार

कोरबा (आदिनिवासी)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है।...

More Articles Like This