कोरबा नगर निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को: पहली बार निगम की कार्यवाही देख सकेगी जनता!

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| कोरबा नगर निगम की सत्ता परिवर्तन के बाद पहली सामान्य सभा की बैठक 27 मार्च, सुबह 11:00 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी निगम का बजट पेश करेंगी, साथ ही एमआईसी द्वारा स्वीकृत एजेंडे पर चर्चा होगी। भाजपा के पूर्ण बहुमत के कारण सत्ता पक्ष के लिए प्रस्ताव पारित कराना आसान होगा।

नगर निगम कोरबा के कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सामान्य सभा की कार्यवाही को मीडिया और आम नागरिकों के लिए खोल दिया है। पिछले दो कार्यकालों में कांग्रेस शासन के दौरान मीडिया को सामान्य सभा की कार्यवाही देखने से रोका जाता था, जबकि कानूनन लोकसभा और विधानसभा की तरह नगर निगम की बैठकों को भी जनता के सामने पारदर्शी होना चाहिए।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम के कामकाज में कसावट और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। एक अधिवक्ता होने के नाते उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं की अच्छी समझ है, जिससे निगम के कार्यों में सुधार की संभावना बढ़ी है।

इस बार आम नागरिकों को भी सामान्य सभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिलेगा। दर्शक दीर्घा में लगभग 100 लोगों के बैठने की क्षमता है, जहाँ विभिन्न समाज प्रमुखों और प्रतिष्ठित नागरिकों को प्रवेश दिया जाएगा। पत्रकारों को सीधे सभागार में प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि आम जनता को प्रथम मंजिल पर बने दर्शक दीर्घा में बैठने का मौका मिलेगा।

पत्रकारों और आम नागरिकों को सामान्य सभा शुरू होने से एक घंटा पहले सभागार पहुँचकर अनुमति लेनी होगी। यह व्यवस्था सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। इस पहल से नगर निगम के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ने और प्रशासनिक कार्यवाही में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भारत-अमेरिका व्यापार सौदा: किसानों की रोज़ी-रोटी दाँव पर, 500 अरब डॉलर की एकतरफा गुलामी का जश्न

साम्राज्यवाद के आगे लाल गलीचा बिछाकर आत्म-समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के हुक्म के आगे आत्म-समर्पण कर...

More Articles Like This