जिले के 43,412 किसानों से बेचा 28.67 लाख क्विंटल से अधिक धान का किया गया उपार्जन

Must Read

कोरबा। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला 01 नवम्बर 2023 से शुरू हुआ था। चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित थी। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा किसानों की मांग पर उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से आगे बढ़ाकर 4 फरवरी की गई थी। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले का लाभ जिले के ऐसे किसान जिन्होंने 31 जनवरी तक कतिपय कारणों से अपना धान नहीं बेच पाए, उन्हें मिला है।

जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष में 04 फरवरी 2024 की स्थिति में 43,412 किसानों से कुल 28,67,331.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। जिसके एवज में 625 करोड़ 93 लाख 85 हजार से अधिक राशि का भुगतान किसानों को किया गया है। साथ ही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के समानांतर कस्टम मिलिंग का काम भी तेजी से जारी है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद: व्यक्ति केंद्रित राजनीति से परे बड़े सांगठनिक लक्ष्यों की मांग

रायपुर (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के भीतर नेतृत्व, कार्यशैली और सांगठनिक प्राथमिकताओं को लेकर वैचारिक मतभेद सतह पर आ गए हैं। संगठन के संस्थापक सदस्य हरेंद्र कुमार नेताम के द्वारा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह के हाशिए पर होने और उनके खिलाफ षड्यंत्र के आरोपों के बाद, आदिवासी समाज के भविष्य को लेकर […]

More Articles Like This