पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर!

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| प्रदेश के एक मात्र शासकीय ओपन यूनिवर्सिटी पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 31 अक्टूबर 2024 तक इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएससी, पीजीडीसीए, डीसीए, पीजीडीवायएस, सर्टिफिकेट इन गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स, बी.लिब., साइबर लॉ, लेबर लॉ, योग व रामचरित मानस जैसे कोर्सों में प्रवेश उपलब्ध है।

समन्वय सहायक ने बताया कि प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी www.pssou.ac.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के कोरबा जिले में तीन अध्ययन केन्द्र हैं: शासकीय ईवीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा, और शासकीय कॉलेज गेवरा।

अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अध्ययन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 7067043721 पर कॉल कर सकते हैं।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भीषण गर्मी का कहर: कोरबा स्वास्थ्य विभाग की लू से बचाव एडवाइजरी – जानें लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार

कोरबा (आदिनिवासी)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है।...

More Articles Like This