कोरबा: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी शक्ति पीठ में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्ति पीठ कोरबा में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें 06 अगस्त को ग्राम पंचायत गण उपरोड़ा में चिकित्सा शिविर (मेडिकल कैम्प) किया जाएगा। चिकित्सा शिविर में आठ दस विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर उपस्थित रहेंगे। जिसकी तैयारी शंभू शक्ति सेना द्वारा शक्तिपीठ की निगरानी में किया जा रहा है।

मुख्य कार्यक्रम 09 अगस्त दिन 12 बजे से एक संगोष्ठी किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रशासन अधिकारीयों के साथ समाज प्रमुख तथा डॉक्टर, इंजीनियर एवं मातृ शक्तियों के आतिथ्य में तथा देवालय परिसर में विशेष सेवा गोंगो, संपन्न होगा। सभी के लिए सहभोज की व्यवस्था होगी। आयोजन समिति शक्तिपीठ ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अनुरोध किया है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This