आदिवासियों के नाम से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने व जमीन खरीदी करने वालों पर होगी एफआईआर

Must Read

संयुक्त सचिव ने लिखा कोरबा कलेक्टर को पत्र

रायपुर/कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर 40 करोड़ रुपये शासन से हड़पने वाले और आदिवसियों की जमीन हड़पने वालो पर FIR दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है। संयुक्त सचिव ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

ज्ञात हो कि उर्जानगरी कोरबा के दीपका के कोयलांचल क्षेत्र में फर्जी जाति से जमीन खरीदी कर के करोड़ों रुपयों का मुआवजा हड़पने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश मंत्री ने शिकायत दर्ज कराया था।

मामले की शिकायत के बाद उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने जांच में सही पाया और कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में 23 फर्जी जाति प्रमाण पत्र तत्कालीन एसडीएम कटघोरा के कार्यकाल से जारी किया गया था। मामले में उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में अब एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

SECL की वादाखिलाफी से उग्र हुआ आक्रोश: भू-विस्थापितों का 18 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

कोरबा/गेवरा (आदिनिवासी)। कोयला खनन क्षेत्र में लंबे समय से उपेक्षा और अधूरे वादों का बोझ झेल रहे भू-विस्थापित ग्रामीणों...

More Articles Like This