FST दर्री का आकस्मिक निरीक्षण किया व्यय प्रेक्षक मुकेश कुमार ने

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। लोकसभा कोरबा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक मुकेश कुमार ने आज कोरबा विधानसभा अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वायड दल के जाँच पॉइंट दर्री का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने एफएसटी टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने टीम द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने जांच के दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने के निर्देश देते हुए जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी चंद्रकांत टिकारिहा, सहायक व्यय प्रेक्षक राजीव पाण्डेय उपस्थित थे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

“मैं आपकी समस्याएं सुनने आया हूं”- कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत की अंतिम छोर के गाँवों तक पहुँच; नकिया चौपाल में बरसा विश्वास

कोरबा (आदिनिवासी)। जहां सड़कें खत्म होती हैं, वाहन से प्रशासन की जिम्मेदारी शुरू होती है - इसी भावना को...

More Articles Like This