शनिवार, अप्रैल 19, 2025

कांग्रेस नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एकता और अखंडता का संदेश!

Must Read

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के लौह पुरुष को किया याद

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए भारत की एकता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश साझा किए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरदार पटेल को ‘लौह पुरुष’ के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और उनके द्वारा स्थापित प्रेम एवं भाईचारे के मूल्य हमें आज भी प्रेरित करते हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें सादर नमन। भारत जोड़ने और देश में प्रेम एवं भाईचारा स्थापित करने वाले उनके पदचिह्न् सदैव हमारा मार्गदर्शन करते हैं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरदार पटेल को महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में और भारत के निर्माण में उनका योगदान न केवल अद्वितीय था बल्कि देश के प्रति सेवा और समर्पण की मिसाल है। प्रियंका गांधी ने अपने संदेश में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, देश के प्रथम गृह मंत्री और आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनके योगदान देश के प्रति सेवा और समर्पण की मिसाल है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और भारत की एकता के प्रति उनके संकल्प को सराहा। खड़गे ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा, “एक स्वतंत्र भारत को सम्पूर्ण देश बनाने वाले भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व हमारे आदर्श, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। सरदार पटेल का व्यक्तित्व और विचार सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

कांग्रेस नेताओं के इन संदेशों से स्पष्ट है कि सरदार पटेल के द्वारा स्थापित मूल्य और उनकी विचारधारा आज भी कांग्रेस के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। पटेल की 149वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

लोकतंत्र पर हमला: सेंसरशिप, दमन और विरोध की आवाज़ें दबाने की भाजपा सरकार की रणनीति

लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा भाजपा सरकारें भारत को दुनिया के लोकतंत्र की माँ बताते हुए, असहमतियों का सम्मान...

More Articles Like This