सोमवार, फ़रवरी 23, 2026

बीजापुर में नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर CM विष्णुदेव साय की रणनीतिक समीक्षा, जानिए ऑपरेशन का नवीनतम अपडेट! 

Must Read

रायपुर (आदिनिवासी)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी विशेष अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की। गुरुवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन के अपने कार्यालय में आयोजित गृह विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन की नवीनतम स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक के दौरान, श्री साय ने सुरक्षा बलों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए रणनीतिक सुझाव दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि “नक्सलवाद से निपटने के लिए स्थानीय समुदाय का विश्वास जीतना और विकासात्मक पहलों को तेज करना अत्यंत आवश्यक है।” साथ ही, उन्होंने सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार योजनाओं के समन्वय पर भी बल दिया। 

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हाल की घटनाओं, सुरक्षा बलों की तैनाती और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। 

भविष्य की रणनीति पर हुई मंथन
श्री साय ने अधिकारियों के साथ नक्सल समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। इसमें ड्रोन तकनीक के उपयोग, खुफिया जानकारी के समय पर आदान-प्रदान और सीमावर्ती जिलों में अंतर-राज्यीय सहयोग को प्राथमिकता दी गई। साथ ही, पुनर्वास कार्यक्रमों को गति देने और नक्सलियों के आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों पर भी चर्चा हुई। 

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भारत-अमेरिका व्यापार सौदा: किसानों की रोज़ी-रोटी दाँव पर, 500 अरब डॉलर की एकतरफा गुलामी का जश्न

साम्राज्यवाद के आगे लाल गलीचा बिछाकर आत्म-समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के हुक्म के आगे आत्म-समर्पण कर...

More Articles Like This