रविवार, जनवरी 19, 2025

बस्तियों में भरा फूटे नहर का पानी, मचा हड़कंप: बचाव दल ने लोगों को सामुदायिक केंद्र में सुरक्षित पहुंचाया

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। हसदेव बांगो परियोजना की मुख्य नहर आज सुबह कोरबा में फूट गई। जिसके चलते 03 बस्तियां डूब गईं। आनन-फानन में नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बाहर निकाल सामुदायिक केंद्र में शिफ्ट किया गया।

घरों में पानी भरने के बाद नहर में पानी सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके चलते रायगढ़, जांजगीर, सक्ती में सिंचाईं के लिए पानी पहुंचना बंद हो गया है। दो दिन पहले भी जांजगीर में यही नहर फूटी थी।

कोरबा के सीतामढ़ी होकर हसदेव बांगो परियोजना की मुख्य नहर निकलती है। यहीं से आगे नहर जांजगीर, सक्ती होते हुए रायगढ़ पहुंचती है। धान की खरीफ फसल के लिए इस नहर से पानी छोड़ा जा रहा है।

आज सुबह करीब 05 बजे नहर का तटबंध फूट गया। इसके चलते तेजी से पानी बाहर आया और आसपास की निचली बस्तियों में भरने लगा। उस दौरान लोग अपने घरों में सो रहे थे। अचानक घरों में पानी घुसने पर लोगों की नींद खुल गई। लोग बाढ़ के डर से बाहर निकले।

अचानक बस्ती में हर ओर पानी देख हड़कंप मच गया। इससे इमलीडुग्गू, बंसोड़ मोहल्ला और खंडाला बस्ती डूब चुके थे। मोहल्लों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा था। इसकी चपेट में 40 से 45 मकान आए हैं।

सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। जो जितना अपना सामान घरों से निकाल सकता था, लेकर बाहर आया। सभी को सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया। वहां निगम और प्रशासन की टीम ने लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

बिलासपुर: गांजा तस्करी में शामिल पुलिसकर्मी और संगठित गिरोह का पर्दाफाश

बिलासपुर (आदिनिवासी)। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जीआरपी थाना बिलासपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत एक बड़े मामले...

More Articles Like This