शुक्रवार, जनवरी 16, 2026

27 सितंबर से वार्डो में लगेंगे आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर

Must Read

आपके द्वार आयुष्मान अभियान

कोरबा (आदिनिवासी)। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में मंगलवार 27 सितम्बर से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाए जाएंगे। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के जोन प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित वार्डो में शिविर के संबंध में मुनादी के माध्यम से सूचना दें, वार्ड पार्षदों का सहयोग प्राप्त करें तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविरों का आयोजन कराएं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में शिविरों का आयोजन 27 सितम्बर मंगलवार से किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक वार्ड क्र. 04 देवांगनपारा, वार्ड क्र. 06 धनुहारपारा, वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू, वार्ड क्र. 09 भिलाईखुर्द, वार्ड क्र. 10 सीतामणी, वार्ड क्र. 12 शारदा विहार, वार्ड क्र. 15, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर, वार्ड क्र. 21 बुधवारी, वार्ड क्र. 28 आर.पी.नगर, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार, वार्ड क्र. 31 खरमोरा, वार्ड क्र. 33 रामपुर, वार्ड क्र. 23 रविशंकर नगर, वार्ड क्र. 25 नेहरूनगर, 26 मुड़ापार, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार, वार्ड क्र. 35 पाड़ीमार, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर, वार्ड क्र. 40 परसाभांठा, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा 2, वार्ड क्र. 42 रूमगरा, वार्ड क्र. 43 हसदेव, वार्ड क्र. 45 हसदेव 3, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी, वार्ड क्र. 47 जमनीपाली, वार्ड क्र. 48 सुमेधा, वार्ड क्र. 50 शक्तिनगर, वार्ड क्र. 51 पटेलनगर, वार्ड क्र. 55 बलगीखार, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगलानगर, वार्ड क्र. 57 भैरोताल, वार्ड क्र. 60 गेवरा, वार्ड क्र. 62 नरईबोध, वार्ड क्र. 67 गजरा में शिविर लगाए जाएंगे।

27 सितम्बर से आगे विभिन्न तिथियों तक वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा, वार्ड क्र. 32 कोसाबाड़ी, वार्ड क्र. 34 लालघाट, वार्ड क्र. 38 बालको, वार्ड क्र. 52 दर्रीखार, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर, वार्ड क्र. 63 मोंगरा सहित वार्ड क्र. 65 बांकीमांेगरा, वार्ड क्र. 59 विकासनगर, वार्ड क्र. 27 एस.ई.सी.एल. , वार्ड क्र. 19, वार्ड क्र. 05 पुरानी बस्ती में शिविर लगाएं जाएंगे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

ग्राम पंचायत नकटीखार में उपभोक्ता जागरूकता शिविर: अधिकारों की जानकारी, ई-फाइलिंग व ई-हियरिंग पर दिया गया जोर

कोरबा (आदिनिवासी)। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के प्रति सतर्क और जागरूक रहना समय की अनिवार्य आवश्यकता है। इसी...

More Articles Like This