बुधवार, दिसम्बर 3, 2025

तिवरता हाई स्कूल के विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में जागरूक करने का अभियान: जिला आयुर्वेद अधिकारी ने दिया मार्गदर्शन

Must Read

कोरबा। संचालक आयुष छत्तीसगढ़ शासन और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन में ब्लॉक संयोजक डॉ. जी. आर. प्रभुवा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिवरता में आयुर्विद्या का राष्ट्रीय कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद की जानकारी देते हुए दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, स्वक्ष्ट सुमन के माध्यम से हाथ धोने की विधि बताई गई।

साथ ही उनका प्रकृति एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर ऊंचाई और वजन लिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया एवं औषधालय भ्रमण कराकर जड़ी बूटियों की पहचान कराई गई तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. स्मृति चंद्राकर, डॉ. डी. के. मुदली, स्कूल के प्राचार्य जे. एल. राज सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

अडानी कोल ब्लॉक विरोध: अखिलेश शाह की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ किसान मोर्चा का सिंगरौली दौरा, CM से दमन रोकने की मांग

भोपाल/सिंगरौली (आदिनिवासी)। सिंगरौली जिले के घिरोली ब्लॉक में अडानी समूह को आवंटित कोल ब्लॉक का विरोध कर रहे स्थानीय कार्यकर्ता...

More Articles Like This