रविवार, सितम्बर 8, 2024

बिंझवार समाज ने स्थापित की पूर्वज शहीद वीर नारायणसिंह की प्रतिमा

Must Read

बिलासपुर (आदिनिवासी)। तखतपुर ब्लाक के बरदुलापारा ग्राम पंचायत कोडापूरी में आदिवासियों के लिए शौर्य के प्रतीक वीर नारायण सिंह बिंझवार सोनाखान के राजा के प्रतिमा लोकार्पण 24 जुलाई 2023 को किया गया। अतिथियों तथा सामाजिक जनो के द्वारा वीरनारायण सिंह के प्रतिमा का पूजन माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया गया। जानकार सगाजनो ने वीर नरायण सिंह के समाज के लिए किये गए संघर्ष को जन मानस से साझा किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि आशीष सिंह विधायक तखतपुर, राजेन्द्र दीवान बिंझवार वंशज वीर नारायण सिंह रहे। अति विशिष्ठ अतिथि रहे रमेश चन्द्र श्याम जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला बिलासपुर। उनके छत्तीसगढ़ से बाहर होने की वजह से उनका प्रतिनिधित्व समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला बिलासपुर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उमा अशोक साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोड़ापूरी एवं तुक्ररामचंद्र साहू उप सरपच ग्राम पंचायत कोड़ापूरी ने किया।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में सर्वश्री परसराम पाल्के, सामाजिक गौंटिया, केदारनाथ बिंझवार, सामाजिक पंच, दादूराम बालको गुरूजी, बुधवार सिंह बिंझवार, भरतलाल बालको, प्रहलाद सिंह बिरको, रामायण सिंह बिंझवार, नीलकंठ बिंझवार पंच, श्रीमती जमुना बाई बिंझवार पंच ने कार्यक्रम की गरिमा बढाई। बिलासपुर से सुकाल सिंह टेकाम, जगदीश प्रसाद सिदार और बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्रभाग मेसम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का आयोजन बिंझवार समाज ने किया। जिसका सफल संयोजन और संचालन परमेश्वर कुमार बिंझवार जिला संयुक्त सचिव सर्व आदिवासी समाज ने किया। सर्वश्री संजीव बिंझवार, मनीष कुमार बिंझवार, विजयकुमार बिंझवार, कृष्णा बिंझवार, संदीप कुमार बिंझवार, त्रिलोचन बिंझवार, अनिलकुमार बिंझवार, रामलाल बिंझवार, कोमल प्रसाद बिंझवार, विनोद कुमार बिंझवार, श्यामलाल बिझवार, नीलकंठ बिंझवार, संतोष कुमार बिंझवार, लक्षमण यादव सहित कई युवा कार्यकर्ताओं ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।


- Advertisement -
  • nimble technology
[td_block_social_counter facebook="https://www.facebook.com/Adiniwasi-112741374740789"]
Latest News

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

रायगढ़ (आदिनिवासी)| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत...

More Articles Like This