विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के खुलेंगे बैंक खाते!

Must Read

कलेक्टर ने लीड बैंक अधिकारी को दिए निर्देश

कोरबा (आदिनिवासी)। कलेक्टर अजीत वसंत ने जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर वर्ग के लोगों का ग्रामवार कैम्प आयोजित कर बैंक खाता खोलने के निर्देश लीड बैंक अधिकारी कोरबा को दिए हैं।

कलेक्टर ने सचिव व रोजगार सहायक को 25 जुलाई 2024 से सभी ग्रामों में कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही क्षेत्रांतर्गत निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति के लोगों को कैम्प में 02 रंगीन फोटो, आधार कार्ड एवं संपर्क नम्बर (दूरभाष क्रमांक) के साथ उपस्थित होने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This