छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव: दीपों से होगा उज्ज्वल!

Must Read

घर-घर दीप जलाकर एकता और समृद्धि का संदेश

कोरबा (आदिनिवासी)| राज्य के गठन की 24वीं वर्षगांठ पर, 01 नवंबर 2024 को पूरे राज्य में विशेष उत्साह के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख नगरों में दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस खास मौके पर अपने घरों में भी दीप जलाकर राज्य स्थापना दिवस का स्वागत करें।

छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से हर साल राज्य स्थापना दिवस को विभिन्न आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से प्रदेश की एकता, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा को सम्मानित करने की परंपरा जारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे दीप प्रज्ज्वलन में भाग लेकर इस दिन को यादगार बनाएं और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और उन्नति के लिए शुभकामनाएं प्रकट करें।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This