छात्रवृत्ति/निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित: पंजीकृत श्रमिक परिजन कर सकते हैं आवेदन!

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत पंजीकृत समस्त हितग्राहयों से मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना/नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना/असंगठित कर्मक बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना/ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक के बच्चे छात्रवृत्ति योजना/सफाई कर्मकार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना अंतर्गत ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है। इन योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन हेतु नजदीकी च्वाईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र/श्रम संसाधन केन्द्र/जिला श्रम कार्यालय संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This