इलेक्ट्रिकल एवं ड्रायवर के नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये 31 जुलाई तक मंगाये गये आवेदन

Must Read

रायगढ़ (आदिनिवासी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक, ड्रायवर कम मैकेनिक के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु 31 जुलाई 2024, शाम 5 बजे तक आवेदन मंगाये गये है। इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक कोर्स के लिए आठवीं उत्तीर्ण तथा ड्रायवर कम मैकेनिक हेतु पांचवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक को आवेदन पत्र के साथ निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, रोजगार पंजी प्रमाणपत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो संलग्न करना आवश्यक है। जो आवेदक किसी कारण से आई.टी.आई. में प्रवेश नहीं ले पाये हैं, वे इस कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण रायगढ़ शहरी आवेदकों के लिए है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This