प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा: 9 जून को रायगढ़ में होगी परीक्षा, 354 छात्र होंगे शामिल!

Must Read

रायगढ़ (आदिनिवासी)। प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए “प्राक्चयन परीक्षा” 9 जून 2024, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, बोईरदादर, रायगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 354 छात्र शामिल होंगे।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़, महेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सहायक संचालक आदिवासी विकास रायगढ़, सुश्री आकांक्षा पटेल को पर्यवेक्षक और प्राचार्य सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, बोईरदादर रायगढ़ को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट [https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail](https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail) से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

पालतू सूअर से नफरत की राजनीति: दिल्ली में सांप्रदायिक ज़हर फैलाने का नया खेल

पालतू सूअर : नफरत की राजनीति का नया हथियार  दिल्ली के त्रिनगर के निवासी कुछ हिन्दू परिवारों ने पूजा-अर्चना का...

More Articles Like This