हृदयविदारक घटना: फूड प्वाइजनिंग से मासूमों की मौत, सांसद ने जताया शोक

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम गिधौरी में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इस घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाकी 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांसद ने जताया शोक!
इस घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जिला अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने मृतक मासूम अमृता व अनंत के परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए बेहतर उपचार प्रदान करने की बात कही।

क्या है घटना?
गौरतलब है कि ग्राम गिधौरी में रविवार की सुबह एक ही परिवार के बच्चे, माता-पिता व अन्य परिजन चाय-रोटी खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से पीडि़त हुए। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भीषण गर्मी का कहर: कोरबा स्वास्थ्य विभाग की लू से बचाव एडवाइजरी – जानें लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार

कोरबा (आदिनिवासी)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है।...

More Articles Like This