आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा ने मनाया संविधान दिवस

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवंबर 2023 को आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के सभागार में हर्षोल्लास के साथ शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान की उपस्थित में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, सांस्कृतिक प्रमुख रूपेंद्र सिंह पैंकरा, संगठन प्रमुख रमेश सिरका शक्तिपीठ के महासचिव मनोहर प्रताप सिंह तंवर, गेंदलाल सिदार की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मोहन सिंह प्रधान के द्वारा संविधान के निर्देशिका प्रस्तावना का वाचन किया गया एवं संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया गया। उपरोक्त अवसर पर सभागार में भारी संख्या में युवा एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
आयोजन के अंत में निर्मल सिंह राज के द्वारा कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

क्या अमेरिका में मोहन भागवत के बयानों से बदल जाएगी आरएसएस की जमीनी हक़ीक़त?

अमेरिका में भागवत: विवेकानंद नंबर टू या पाखंडी नंबर वन! "अगर कोई हिंदू यह मानता है कि भारत में मुसलमान...

More Articles Like This