आत्मानंद विद्यालय में भर्ती के नाम पर पैसे की मांग करने वाले के विरूद्ध हुई शिकायत

Must Read

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया अभी है स्थगित: अभ्यर्थी किसी के झांसे में न आयें

कोरबा (आदिनिवासी)। कोरबा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों मे ऑनलाईन एवं ऑफलाईन माध्यम से संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसमें आदर्श आचार संहिता लगने के कारण उक्त भर्ती की कार्यवाही स्थगित है। इस कार्यालय को सूचना प्राप्त हुई है कि अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा मो.न. 8981752810 एवं मेल आई.डी. www.korba.gov.in@gmail.com के माध्यम से फर्जी तरीके से आवेदकों को उनके चयन, नियुक्ति आदेश एवं पैसे की लेनदेन हेतु सम्पर्क किया जा रहा है जो इस कार्यालय से संबंधित नही है।

अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कोरबा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के भर्ती से संबंधित सूचना जिले के अधिकृत वेबसाईट www.korba.gov.in मे अपलोड की जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आपको भर्ती हेतु किसी भी प्रकार से सम्पर्क किया जाता है और उनके झांसे में आकर आपका आर्थिक नुकसान होता है तो इसमे इस कार्यालय की कोई जवाबदारी नही होगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This