जनचौपाल: जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमलोगों की सुनी शिकायतें

Must Read

सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कोरबा (आदिनिवासी)। आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने आम लोगों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को पत्र अग्रेषित कर इसके त्वरित निराकरण करते हुए आवेदकों के सूचना के लिए जनचौपाल के वेबसाइट पर निराकरण की स्थिति को अपलोड करने के निर्देश दिए।

जनचौपाल में आज कुल 117 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, उच्च स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

गोंड महासभा धमधागढ़ में बदले की आग: एकता की जगह पुतला दहन, आदिवासी समाज किस राह पर?

दुर्ग (आदिनिवासी)। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़, दुर्ग - जो कभी आदिवासी एकता का प्रतीक था - आज दो गुटों...

More Articles Like This