अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन: 20 मार्च को आईटीआई कोरबा में

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 20 मार्च 2023 को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन किया जाएगा।

अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग, प्रतिष्ठान एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी आई.टी.आई. कोरबा में 20 मार्च को सुबह 9ः00 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा ने बताया कि अप्रेंटिसशिप योजना अंतर्गत संस्था में प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कराये जाने के निर्देशानुसार 20 मार्च को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद: व्यक्ति केंद्रित राजनीति से परे बड़े सांगठनिक लक्ष्यों की मांग

रायपुर (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के भीतर नेतृत्व, कार्यशैली और सांगठनिक प्राथमिकताओं को लेकर वैचारिक मतभेद सतह पर आ गए हैं। संगठन के संस्थापक सदस्य हरेंद्र कुमार नेताम के द्वारा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह के हाशिए पर होने और उनके खिलाफ षड्यंत्र के आरोपों के बाद, आदिवासी समाज के भविष्य को लेकर […]

More Articles Like This