राज्यपाल छत्तीसगढ़ सुश्री अनुसुईया उईके का 5 से 7 जनवरी तक तीन दिवसीय कोरबा प्रवास

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 05 से 07 जनवरी तक 03 दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उईके विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 जनवरी 2023 को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके सड़क मार्ग से होकर दोपहर 12 बजे कोरबा सीएसईबी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर तीन बजे इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके पश्चात् सतरेंगा पहुंचेंगी। सतरेंगा गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम के पश्चात् 06 जनवरी को सुबह सतरेंगा से रवाना होकर मानगुरू स्टेडियम ग्राम तानाखार में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11ः15 बजे शामिल होंगी। 01ः25 बजे बांगो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

दोपहर 02ः00 बजे सतरेंगा गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगीं, जहां रात्रि विश्राम पश्चात् 07 जनवरी को सुबह 11ः50 बजे जश्न रिसॉर्ट कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् दोपहर 02ः30 बजे रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमधागढ़ में कमलेश सोरी का राजतिलक: गोंडवाना गोंड महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धमधागढ़ में 13 और 14 जून को आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना महाअधिवेशन का समापन कमलेश सोरी के पारंपरिक राजतिलक के साथ हुआ। हाल ही में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनावों में श्री सोरी को केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक […]

More Articles Like This