कोरबा में सूचना का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला: कल 13 मई को

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वन के लिए एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियो हेतु कल 13 मई 2022 को कोरबा में पूर्वान्ह 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।

इस कार्यशाला में राज्य सूचना आयोग रायपुर से राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल, श्री मनोज त्रिवेदी और श्री धनवेन्द्र जायसवाल सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की विस्तृत जानकारी देंगे।

राज्य सूचना आयुक्तगण जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी की सूचना का अधिकार अधिनियम से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करेंगे और जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देंगे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद: व्यक्ति केंद्रित राजनीति से परे बड़े सांगठनिक लक्ष्यों की मांग

रायपुर (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के भीतर नेतृत्व, कार्यशैली और सांगठनिक प्राथमिकताओं को लेकर वैचारिक मतभेद सतह पर आ गए हैं। संगठन के संस्थापक सदस्य हरेंद्र कुमार नेताम के द्वारा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह के हाशिए पर होने और उनके खिलाफ षड्यंत्र के आरोपों के बाद, आदिवासी समाज के भविष्य को लेकर […]

More Articles Like This