अब हर मंगलवार को दुकान बंद रखने की बाध्यता हुई समाप्त

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रकार के स्थायी और अस्थायी दुकानों को प्रति मंगलवार बंद रखने की बाध्यता अब समाप्त कर दी गयी है। स्थानीय प्रशासन अर्थात नगर निगम और नगरीय निकाय अपने स्तर पर आवश्यकतानुसार एक दिवस दुकान बंद रखने के निर्णय ले सकेंगे ।

इस सम्बंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर अपर कलेक्टर सुनील नायक ने जरूरी आदेश जारी कर दिए है। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में नगरीय निकायों के अंतर्गत सभी दुकानों को मंगलवार को बंद रखने सम्बंधित आदेश जारी किए गए थे। उक्त प्रतिबंध को मुक्त करते हुए नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी स्थायी और अस्थायी दुकानों को पूर्व की भांति परंपरागत रूप से एक दिवस बंद कराए जाने हेतु स्थानीय प्रशासन अर्थात नगर पालिक निगम कोरबा/ नगरीय निकाय आवश्यकता अनुसार अपने स्तर से आदेश प्रसारित करेंगे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमधागढ़ में कमलेश सोरी का राजतिलक: गोंडवाना गोंड महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धमधागढ़ में 13 और 14 जून को आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना महाअधिवेशन का समापन कमलेश सोरी के पारंपरिक राजतिलक के साथ हुआ। हाल ही में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनावों में श्री सोरी को केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक […]

More Articles Like This