08 स्थानों में लगेंगे आज मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 03 मई को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 मई मंगलवार को वार्ड क्र. 02 सामुदायिक भवन तुलसी नगर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 34 पुराना रिसदा सामुदायिक स्टे के पास कौशिल्या मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजीहाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 50 पावर सिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच के सामने, वार्ड क्र. 56 जेठूदफाई सामुदायिक भवन शकुंतला मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 64 घुड़देवादफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 2 के पास कैम्प लगाए जाएंगे।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भीषण गर्मी का कहर: कोरबा स्वास्थ्य विभाग की लू से बचाव एडवाइजरी – जानें लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार

कोरबा (आदिनिवासी)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है।...

More Articles Like This