रविवार, सितम्बर 8, 2024

छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते भीषण गर्मी से थोड़ी राहत:अभी रायपुर और बिलासपुर संभाग में चलेगी लू; 7 अप्रैल तक 2-3 डिग्री कम होगा तापमान

Must Read

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सड़क पर निकलते ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लू, गर्म हवा थोड़ा और परेशान कर सकती है। मगर हवा की दिशा में आ रही तब्दीली की वजह से 7 अप्रैल के आते-आते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट महसूस की जा सकेगी।

मौसम विभाग ने खासतौर पर रायपुर और बिलासपुर संभाग को लेकर चेताया है। कहा गया है कि इन हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी की लू चलेगी। आने वाले 2 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम सूखा ही रहेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को लेकर कहा गया है कि यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 और 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के एक्सपर्ट एचपी चंद्रा ने कहा है कि प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है, इसकी वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान कुछ खास नहीं बदलेगा। आने वाले चार-पांच दिनों में 2 से 3 डिग्री के तापमान में गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।

लू से बचने के उपाय

  • खुले शरीर में धूप में न निकलें।
  • बाहर निकलते वक्त शरीर पूरी तरह से ढंका हो।
  • सनग्लासेस लगाएं और कॉटन के कपड़े पहनें।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • मौसमी फल, फलों का रस, दही, मट्ठा, छाछ, जलजीरा लस्सी आम का पना पीना चाहिए।
  • लू लगने पर तत्काल डॉक्टर से मिलें।

तापमान आने वाले दिनों में
रायपुर शहर में 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24, 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 न्यूनतम 25, 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम 25, 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम 25, 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम 25, 7 अप्रैल को इस तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में सबसे न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में और सबसे अधिक तापमान 93.1 डिग्री सेल्सियस एआरजी मुंगेली में दर्ज किया गया है।


- Advertisement -
  • nimble technology
[td_block_social_counter facebook="https://www.facebook.com/Adiniwasi-112741374740789"]
Latest News

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

रायगढ़ (आदिनिवासी)| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत...

More Articles Like This