शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024

बिरसा की शहादत दिवस में जल-जंगल-जमीन पर कॉरपोरेट लूट के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

Must Read

झारखंड (आदिनिवासी)। बरकाकाना क्षेत्र के अंबवा टांड स्थित बिरसा नगर में आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने बिरसा मुंडा के शहादत दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नागेश्वर मुंडा, बृजनारायण मुंडा, और तृतियाल बेदिया ने किया, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
बिरसा मुंडा के स्मारक पर महिलाओं ने पानी से पांव पखारकर, अग्नि में धूप-धूमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देवकी नंदन बेदिया, नागेश्वर मुंडा, सुरेंद्र कुमार बेदिया, और नीता बेदिया ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सभी उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की और एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नारेबाजी भी की गई, जैसे “बिरसा मुंडा अमर रहे! बिरसा मुंडा के सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे!” और “जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखो!” इसके अलावा, वन संरक्षण संशोधन बिल 2023 को रद्द करने और आदिवासियों को निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी की मांग की गई।

सभा को संबोधित करते हुए, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देवकी नंदन बेदिया ने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही आदिवासियों के हक और अधिकार को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे कोई भी सरकार हो, आदिवासियों पर हो रहे हमलों और दमन के खिलाफ संघर्ष जारी रखना होगा। उन्होंने आदिवासी विरोधी नीतियों को तत्काल रद्द करने की मांग की।
इस शहादत सभा में हिरोलाल मुंडा, जगु मुंडा, सीता देवी, धनमती देवी, कौलेश्वरी देवी, सुनीता देवी, प्रतिमा कुमारी, मोतीलाल बेदिया, बिगलाल मुंडा, अमर मुंडा, अमन मुंडा, मनोज मुंडा, मतलु करमाली, रोहित मुंडा, लालदेव मुंडा, और जितेन्द्र मुंडा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

खेल के मैदान पर महिलाओं का परचम: रायगढ़ में महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न!

खिलाड़ियों ने दिखाया साहस और कौशल, नए कीर्तिमान स्थापित किए रायगढ़| कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर...

More Articles Like This