जिला न्यायालय कोरबा भर्ती 2023: अंतिम पात्र अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार और कौशल परीक्षा की अधिसूचना

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। जिला न्यायालय कोरबा द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 1813, दिनांक 12 जुलाई 2023 के तहत “भृत्य, फर्राश एवं दफ्तरी कम फर्राश तथा आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी (कलेक्टर दर)” के पदों के लिए चयनित अंतिम पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में नोटरीकृत शपथ-पत्र प्रस्तुत करें और आयोजित अभिवृत्ति व कौशल परीक्षा सह-साक्षात्कार में भाग लें।

अंतिम पात्र सूची वेबसाइट korba.dcourts.gov.in पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों के नाम सूची में एक से अधिक बार हैं, उन्हें केवल एक शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
नोट: सभी अभ्यर्थी शपथ-पत्र निर्धारित प्रारूप में सादे कागज पर नोटरी से सत्यापित कराकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अध्यक्ष 
भर्ती समिति जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

बिना लाइसेंस के धूमधाम से खुला 100 बिस्तरों का हॉस्पिटल – मरीज़ों की जान से खिलवाड़?

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के बीचों-बीच एक 100 बिस्तरों वाले मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन बड़े धूमधाम और शान-ओ-शौकत...

More Articles Like This