गुरूवार, जनवरी 22, 2026

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल!

Must Read

जानिए कैसे छत्तीसगढ़ की महिलाएं 1,000 रुपये मासिक सहायता से बदल रही हैं अपनी जिंदगी

कोरबा (आदिनिवासी)| छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ राज्य की महिलाओं के वर्तमान और भविष्य को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत, राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

इस योजना का सकारात्मक प्रभाव डिंगापुर, कोरबा की दिव्यांग महिला सुनीता गुप्ता के जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। शारीरिक रूप से विकलांग सुनीता ने महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद अपने जीवन में एक नई दिशा देखी है। सुनीता ने इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि को धीरे-धीरे बचाते हुए अब तक 10,000 रुपये की बचत की है।

सुनीता ने बताया, “यह राशि मेरी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। पहले कभी नहीं सोचा था कि मेरी छोटी बचत किसी बड़े काम आएगी, लेकिन महतारी वंदन योजना ने मुझे अपने सपनों को साकार करने का रास्ता दिखाया है।” उन्होंने दस महीनों में मिले 10,000 रुपये को भविष्य की सुरक्षा के लिए कोरबा के पोस्ट ऑफिस में 5 साल की जमा योजना में निवेश कर दिया है। सुनीता का मानना है कि यह राशि उनके परिवार के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

सुनीता की तरह, कई अन्य महिलाएं भी महतारी वंदन योजना का लाभ उठाकर अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। इस योजना के जरिए महिलाएं अपने भविष्य के लिए धन बचा रही हैं, जो संकट के समय सहारा बन सकता है। योजना ने साबित कर दिया है कि जब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाते हैं, तो वे न केवल अपने जीवन को संवारती हैं, बल्कि समाज की दिशा और दशा को भी बदल देती हैं।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

कोरबा शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी भर्ती: अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी; दावा-आपत्ति 29 जनवरी तक

कोरबा (आदिनिवासी)। एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा (शहरी) अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती...

More Articles Like This