शनिवार, फ़रवरी 28, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य बामसेफ: एक नया अध्याय, सामाजिक न्याय का वादा!

Must Read

जांजगीर-चांपा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ राज्य बामसेफ का नवीन कार्यकारिणी का गठन 30 जून, 2024 को जूनियर क्लब, मंडवा, चांपा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बामसेफ प्रभारी मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सर्वप्रथम गठन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसके पश्चात नियमानुसार नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. एल. ध्रुव ने अपने संबोधन में एक महत्वपूर्ण बिंदु उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनीतिक दल जो बार-बार संविधान की चर्चा कर रहे हैं, वह वास्तव में बामसेफ के ‘बी.एस.4 अभियान’ का ही परिणाम है। बामसेफ ने इस अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जो निम्नानुसार हैं:-

1. अध्यक्ष: राजेंद्र ध्रुव (चाम्पा)
2. उपाध्यक्ष: सुखीराम पैगम्बर (कोरबा), ए. के. कुरनाल (कोरबा), डॉ. आर. के. चतुर्वेदी (जगदलपुर), श्रीमती आरती मरावी (कवर्धा)
3. महासचिव: डॉ. दीप्ति धुरंधर (बिलासपुर)
4. कोषाध्यक्ष: सुरेश कुर्रे (रायगढ़)
5. कार्यालय सचिव: सुनील भारती (रायपुर)
6. संगठन सचिव: दिवाकर प्रजापति (दुर्ग), राधेश्याम साहू (बालोद), जयंत टेकाम (मनेन्द्रगढ़), बी. एस. नागेश (रायगढ़)
7. प्रशिक्षण सचिव: आर. एस. बघेल (बिलाईगढ़)
8. मीडिया प्रभारी: हेतराम चेलक (सारांगढ़)
9. कार्यकारिणी सदस्य: श्रीमती संजना कोशरिया (बलौदाबाजार), प्रवीण कुमार (रायपुर), पी. आई. वासनिक (राजनांदगांव), हरीश मंडावी (मुंगेली), भूपेंद्र बाँधी (मुंगेली), मुरारी दास (बालोद), अमृत टुंडे (मनेन्द्रगढ़)

यह नवगठित कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों (2024-2026) तक कार्यरत रहेगी। इस टीम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में संविधान के मूल्यों को और अधिक मजबूती से स्थापित करना तथा समाज के हर वर्ग तक संवैधानिक जागरूकता पहुंचाना होगा।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भारत-अमेरिका व्यापार सौदा: किसानों की रोज़ी-रोटी दाँव पर, 500 अरब डॉलर की एकतरफा गुलामी का जश्न

साम्राज्यवाद के आगे लाल गलीचा बिछाकर आत्म-समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के हुक्म के आगे आत्म-समर्पण कर...

More Articles Like This