खरसिया के नवीन छात्रावास में प्रवेश हेतु विद्यार्थी अधीक्षकों से कर सकते हैं संपर्क

Must Read

रायगढ़ (आदिनिवासी)। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि छ.ग.शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जिला-रायगढ़ के विकासखण्ड खरसिया में 1 नवीन अन्य पिछड़ा वर्ग 50 सीटर, पो.मै.कन्या छात्रावास एवं 1 नवीन अन्य पिछड़ा वर्ग 50 सीटर, पो.मै.बालक छात्रावास की स्थापना/प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उपरोक्त आदेश के परिपालन में छात्रावास अधीक्षक खरसिया तृप्ति सारंग मोबा.नं.97701-14956 एवं छात्रावास अधीक्षक खरसिया भूपेन्द्र कुमार पटेल मोबा.नं.87706-26440 को छात्रावास संचालन हेतु आदेशित किया गया है। उक्त दोनों छात्रावासों में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी अधीक्षकों से संपर्क कर प्रवेश ले सकते है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This