गुरूवार, जुलाई 31, 2025

अहमदाबाद विमान हादसा: फ्लाइट AI-171 क्रैश में भारी जनहानि की आशंका, देशभर में शोक की लहर

Must Read

नई दिल्ली/अहमदाबाद (आदिनिवासी)। अहमदाबाद में आज सुबह एक भयावह विमान हादसे में इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइट ए.आई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से देशभर में शोक की लहर फैल गई। लंदन से आ रहे इस विमान में 200 से अधिक यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क साधा था, लेकिन उड़ान भरने के महज 9 मिनट बाद यह विमान मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना स्थल पर भयानक मंजर, राहत-बचाव कार्य जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद मलबे में आग लग गई जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत कठिनाई आ रही है। स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग, NDRF तथा पुलिस बल संयुक्त रूप से घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।

देश के विमानन इतिहास का सबसे भीषण हादसा
विमान हादसों के इतिहास में यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और बड़ा हादसा माना जा रहा है। फिलहाल हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। क्रैश की वजह तकनीकी खामी मानी जा रही है, हालांकि डीजीसीए द्वारा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
यह घटना भारत की विमानन प्रणाली और सुरक्षा उपायों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लाखों यात्रियों की दैनिक हवाई यात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं की पारदर्शी जांच और जिम्मेदारी तय करना बेहद जरूरी है।

शोक संदेश और संवेदनाएं
देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विपक्षी नेताओं समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने घटना पर गहरा दुःख जताया है। इसी क्रम में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) – भाकपा (माले) की केंद्रीय समिति ने एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा:

“हम संकट और दुख के इस घड़ी में उन विमान यात्रियों, उनके परिजनों एवं विमान के पायलट व क्रू मेंबर्स के साथ हैं।”

यह हादसा केवल एक तकनीकी विफलता नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के जीवन में आई त्रासदी है। इस दर्दनाक समय में पूरे देश को एकजुटता और संवेदनशीलता दिखाने की आवश्यकता है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

बंगालियों को ‘घुसपैठिया’ बताना अन्यायपूर्ण: जिन्होंने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और देश को सम्मान दिलाया, आज उन्हीं पर सवाल क्यों?

भाजपा की राजनीति पर सवाल, संवैधानिक मूल्यों पर हमला: मजदूर संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विरोध नई दिल्ली/रायपुर (आदिनिवासी)। राष्ट्रगीत...

More Articles Like This